फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लखनऊ जा रही बस में हार्टअटैक से परिचालक की मौत

Tue, 13 Feb 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रोडवेज परिसर से रविवार रात लखनऊ जा रही सुल्तानपुर डिपो की बस के परिचालक को मुसाफिरखाना के पास हार्टअटैक पड़ गया। हालत गंभीर होने पर चालक उसे सीएचसी मुसाफिरखाना ले गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी के दौरान परिचालक के निधन पर रोडवेज कर्मचारियों ने शोक जताया।
विज्ञापन



शहर के जेल मोड़ गभड़िया निवासी रूपेश श्रीवास्तव (50) सुल्तानपुर डिपो में परिचालक के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी सुल्तानपुर डिपो की आजमगढ़-लखनऊ बस पर लगी थी। रविवार सुबह बस आजमगढ़ गई थी। वहां से लौटने के बाद बस को लखनऊ का फेरा लगाना था।

रात करीब साढ़े नौ बजे बस सुल्तानपुर स्टेशन से सवारियां लेकर लखनऊ की ओर रवाना हुई। परिचालक रूपेश श्रीवास्तव ने हमेशा की तरह यात्रियों का टिकट बनाया। इसके बाद अपनी सीट पर बैठ गए। रात करीब 10 बजे बस मुसाफिरखाना पहुंचने वाली थी कि तभी अचानक रूपेश के सीने में दर्द होने लगा।
विज्ञापन


उन्होंने फौरन इसकी जानकारी चालक शिव बहादुर उपाध्याय को दी। चालक ने घटना की जानकारी एआरएम समेत अन्य अधिकारियों को देते हुए बस को सीएचसी मुसाफिरखाना की ओर घुमा दिया। सीएचसी पर मौजूद चिकित्सकों ने रूपेश को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। सीएचसी से शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के संबंध में एआरएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि रास्ते में परिचालक की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। उन्हें निकट के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिचालक के निधन पर रोडवेज कर्मियों ने शोक जताया है।


परिवार के मुखिया के निधन से सदमे में आया परिवार
परिचालक रूपेश श्रीवास्तव की दो संतानें हैं। बड़ी बेटी श्रेया व पुत्र चिराग का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के मुखिया का साया हटने से परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें