फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं : रामकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री व प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद बुधवार को शासन से संचालित कार्यक्रमों व विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान बिजली कटौती को लेकर नाराज हो गए। उन्होंने शासन की ओर से शहर, तहसील व ग्रामीण क्षेत्र के लिए जारी निर्देश के मुताबिक बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने परियोजनाओं को समय से पूरा कराने का भी निर्देश दिया। कहा कि इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

भीषण उमस में इन दिनों शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। इस वजह से शहर में करीब 20 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बुधवार को प्रभारी मंत्री के शहर में पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बिजली, सड़क व स्वास्थ्य का मुद्दा उठाया। भाजपाइयों ने बिजली कटौती से शहरवासियों के परेशान होने की जानकारी दी। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है।
भाजपाइयों ने उमस में शहर में निर्माणाधीन फोरलेन को लेकर लाइन शिफ्टिंग कार्य के लिए आए दिन शटडाउन लिए जाने व संयंत्रों में आए दिन खराबी को भी वजह बताई। जलशक्ति योजना के तहत वलीपुर में पाइप लाइन बिछाई जाने के बाद भी पानी न मिलने की भी शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी मंत्री कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में बिफर गए।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण से खराब 100 सड़कों व स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री ने प्रदेश व केंद्र सरकार से संचालित योजनाओं व परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कार्यों को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। परियोजनाएं पूरी करने में आ रही बाधाओं को दूर कराने का आश्वासन दिया।
प्रभारी मंत्री ने अपराधों पर अंकुश लगाने, खनन रोकने, अवैध टैक्सी स्टैंड बंद कराने व माफिया पर कार्रवाई का भी निर्देश दिया। बैठक मेें लाभार्थियों को एक जनपद एक उत्पाद व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का प्रमाण पत्र दिया। शहर के पास इमिलिया खुर्द घाट पर निर्माणाधीन कटावां सेतु का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य पूरा होने में बजट की आ रही दिक्कत को दूर कराने का आश्वासन दिया।
दोपहर बाद प्रभारी मंत्री ने कूरेभार ब्लॉक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेते हुए व्यवस्था को देखा। सैदखानपुर में जलशक्ति परियोजना के तहत बन रही पानी की टंकी का शिलान्यास किया। कूरेभार की खरसोमा ग्राम पंचायत में प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास, पंचायत भवन का जायजा लेते हुए चौपाल में हिस्सा लिया। चौपाल में सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से संवाद किया।
खरसोमा के आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रभारी मंत्री ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया और चार गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में हिस्सा लिया। खरसोमा की दलित बस्ती में उन्होंने राजेेश कुमार के घर भोजन किया। गौरा ग्राम पंचायत मेें अमृत सरोवर का जायजा लिया। ममरखा गोवंश आश्रय स्थल पर पहुंचकर गोवंश को चारा व गुड़ खिलाया।
इसके पहले जिला मुख्यालय पर पहुंचने पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की। बैठक में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण में कई भाजपा नेता भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें