फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पोस्टर प्रतियोगिता में दीपांजलि ने मारी बाजी

विज्ञापन
छात्रा को सम्मानित करते एआरटीओ। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत गनपत सहाय पीजी कॉलेज में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बीए की छात्रा दीपांजलि सिंह ने प्रथम, खुशी सिंह ने द्वितीय व खुशी जायसवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सीताकुंड स्थित कॉलेज की महिला शाखा में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एआरटीओ नंद कुमार ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही जान के लिए जोखिम बन जाती है। एआरएम नागेंद्र पांडेय ने कहा कि यदि हम सतर्क और सचेत रहेंगे तो सड़क दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लग सकता है।
प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह ने कहा कि युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम में यातायात को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्र, डॉ. अनुज पटेल, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, प्रो, मो. शाहिद, प्रो. गीता त्रिपाठी, यातायात निरीक्षक परवेज आलम, यातायात प्रभारी अनूप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें