फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जीआईसी में आज होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

Sat, 22 Jul 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा शनिवार को राजकीय इंटर काॅलेज में होगी। इसमें 496 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के 325 विद्यालयों में अध्ययनरत रहे वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में शामिल 496 विद्यार्थी अंक सुधार के लिए शनिवार को परीक्षा देंगे। केंद्राध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में 112 और इंटरमीडिएट में 384 विद्यार्थी नामांकित हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:00 से 11:15 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें