फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रोजगार के लिए कॉलेजों से कंपनियां सीधे छात्रों को करेंगी चयनित

Wed, 26 Jun 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अब मेधावी छात्रों को रोजगार खोजने के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा और न ही उन्हें इंतजार करना होगा। कोर्स समाप्ति के वर्ष में निजी कंपनियां विभाग की साइट से छात्रों को ब्योरा खंगाल लेंगी और वह सीधे संस्थानों में पहुंच जाएंगी। संस्थान में संबंधित छात्र का क्रियाकलाप व अन्य जानकारी लेने के बाद उसका रोजगार के लिए सीधे चयन कर लेंगी।
विज्ञापन


शासन ने इसके लिए सेवायोजन विभाग की रोजगार संगम साइट बनाई है। विभाग की इसी साइट पर डिग्री कॉलेज व उसके ऊपर की कक्षाओं वाले कॉलेजों, विभिन्न व्यावसायिक कोर्स संचालित करने वाले संस्थानों को अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण में संस्थानों व विद्यालयों को अपने यहां संचालित सभी कक्षाओं, कोर्स, सीट व इसके सापेक्ष पंजीकृत छात्रों की संख्या का विवरण देना होगा। इसके साथ ही बीए, बीएससी समेत अन्य कक्षाओं व विभिन्न व्यावसायिक कोर्स के छात्राें को साइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा।


इसमें छात्राें को अपनी पिछली कक्षाओं के साथ मौजूदा कोर्स व कक्षा का विवरण देना होगा। इससे साइट पर कौन छात्र किस संस्थान में शिक्षा ले रहा है, उसका विवरण दिखने लगेगा। निजी कंपनियों की ओर से साइट खोलते ही छात्रों का पूरा ब्योरा सामने आ जाएगा। इस विवरण को देखकर निजी कंपनियां छात्रों के विभिन्न कोर्स के अंतिम वर्ष में सीधे संस्थानों में पहुंचेंगी। संस्थानों व डिग्री कॉलेजों में पहुंचकर कंपनियां सीधे छात्रों का रोजगार के लिए चयन कर सकेंगी।
विज्ञापन



जिला सेवायोजन अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि इसके लिए विद्यालयों व संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों के साथ कॉलेजों को प्रेरित किया जा रहा है। अभी तक 80 डिग्री कॉलेजों और 406 छात्रों ने साइट पर पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें