फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बैंतीकलां टोल प्लाजा पर शुरू हुई टोल टैक्स की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा (सुल्तानपुर)। सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे के बैंतीकलां टोल प्लाजा पर मंगलवार सुबह हवन-पूजन के साथ टैक्स वसूली शुरू हो गई। वहीं हाईवे पर अभी तक कई जगह सड़क निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है। साथ ही जगह-जगह बने अंडरपास के नीचे जलभराव से आवागमन में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर असरोगा टोल के बाद बैंतीकलां टोल टैक्स पड़ता है। हनुमानगंज बाईपास फोरलेन अभी अधूरा है। पूरे खंड में सर्विस लेन कहीं भी चालू नहीं हो सकी है। जगह-जगह बने अंडरपास के नीचे जलभराव के कारण चलना दूभर हो गया है। ऐसे में आधी-अधूरी तैयारियों के साथ टोल चालू कर दिया गया है। फोरलेन से जुड़े संपर्क मार्ग अभी तक नहीं बने हैं। फोरलेन पर लगने वाले संकेतक भी नहीं लग पाए हैं।
ऐसे में हाईवे पर टोल टैक्स वसूली को लोग जल्दबाजी करार दे रहे हैं। टोल प्लाजा पर वसूली चालू करने के लिए मुंबई की इंद्रदीप कंस्ट्रक्शन और गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड के अधिकारियों एवं एनएचएआई के परियोजना निदेशक की उपस्थिति में टोल प्लाजा पर हवन पूजन किया गया। इसके बाद वाहनों से टैक्स वसूली शुरू हो गई। बैंतीकलां के टोल टैक्स प्रबंधक प्रकाश सिंह ने बताया कि 20 किलोमीटर दायरे में पड़ने वाले नॉन कॉमर्शियल वाहन स्वामी 330 रुपये देकर महीने भर के लिए पास ले सकते हैं। बताया कि जल्द ही अन्य व्यवस्थाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें