फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरुई कुटिवा गांव में निकले 12 अजगर

Mon, 14 Mar 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरुई कुटिवा गांव में सोमवार की सुबह खेत गए ग्रामीण एक के बाद एक करीब 12 अजगरों को देखकर दंग रह गए। पखवारे भर में अजगरों ने तीन बकरी और पिल्लों को निवाला बनाया है।
विज्ञापन


इतनी बड़ी संख्या में अजगरों के मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। विकास खंड भदैंया के बरुई कुटिवा गांव के लोग सोमवार की सुबह खेत गए थे। गांव के बाहर एक मिट्टी की सुरंग के अंदर और बाहर कई अजगर दिखाई पड़े। ग्रामीणों के मुताबिक अजगरों की संख्या 12 है।

गांव के लोगों ने बताया कि पखवारे भर में तीन बकरियों के साथ ही कई पिल्लों को भी अजगरों ने निवाला बनाया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस बाबत वन क्षेत्राधिकारी प्रवीण खरे ने बताया कि अजगरों को पकड़ने के लिए टीम भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें