फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 19 कोचिंग संचालकों ने नहीं दिया नोटिस का जवाब

Mon, 19 Jun 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे कोचिंग संचालकों पर शिक्षा विभाग के आदेश का भी कोई असर नहीं दिखता है। इसका अंदाजा इसी से देखा जा सकता है कि जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दो माह पूर्व दी गई नोटिस का जवाब तक देना 19 कोचिंग संचालकों ने मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने शहर में नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे 19 कोचिंग संचालकों को पिछले 13 अप्रैल को नोटिस देकर जबाव मांगा था। किसी भी कोचिंग संचालक ने अभी तक इस नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि नियमों का पालन नहीं करने वाले कोचिंग संचालकों के खिलाफ जल्दी ही कड़ी कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें