फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण

Mon, 05 Jun 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुलतानपुर)। सीएमओ डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर का निरीक्षण किया। अस्पताल में कई जगह गंदगी और अन्य व्यवस्थाओं को देखकर मातहतों को फटकार लगाई और व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



सीएमओ ने लेबर रूम, लैब, महिला प्रसूति कक्ष, पंजीकरण कक्ष और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजिका आदि का जायजा लिया। अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता की भी जांच की। जनरेटर की स्थिति को भी परखा। अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों व तीमारदारों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने को कहा। विलंब से आने वाले कर्मचारियों को समय का विशेष ध्यान देने और आदत में सुधार लाने को कहा।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार के टूटे छज्जे को देखते हुए उन्हें शीघ्र ही सीडीओ से बात कर निर्माण कराए जाने की बात कही। निरीक्षण के बाद सीएमओ क्षेत्र के कई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. अवनीश मिश्र, डॉ. अजीत कुमार पीयूष, डॉ. जेपी वर्मा, महिला चिकित्सक डॉ. बिंदु यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सत्यदेव सिंह, फार्मासिस्ट स्टाफ नर्स अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें