फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 75 घंटे के अभियान के बाद ही डंपिंग स्थलों पर जमा होने लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
नयानगर मोहल्ले में सेल्फी प्वाइंट पर बैठे मवेशी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पालिका की ओर से शहर में चलाया गया 75 घंटे का सफाई अभियान समय सीमा बीतते ही धराशाई हो गया। चिह्नित 17 जीवीपी (गारबेज वलनरेबल प्वॉइंट) को कचरा मुक्त करने के कुछ घंटों के भीतर ही अधिकतर स्थल पुरानी स्थिति में लौट गए। सेल्फी प्वॉइंट गायब हो गए, होर्डिंग्स का पता नहीं है। रविवार को इसका कूड़ा हटाने के दावे की पड़ताल में सब कुछ पहले जैसा नजर आया।
विज्ञापन

75 घंटे में 762 निकाय के प्रमुख कचरा डंपिंग स्थलों को स्वच्छ करने का स्वच्छता अभियान बृहस्पतिवार से शुरू किया गया था। तीसरे दिन शनिवार को सभी 17 चिह्नित स्थलों को पूरी तरह से कचरा मुक्त कर लेने का दावा किया गया। कचरे को सौरमऊ स्थित कचरा डंपिंग ग्राउंड पर पहुंचाया गया। चिह्नित किए गए इन सभी स्थानों पर होर्डिंग्स व बैनर लगाकर लोगों से दोबारा कचरा न फेंकने को कहा गया था। 17 स्थलों में से नयानगर में एक व घोसियाना वार्ड में दो स्थानों को सेल्फी प्वॉइंट बनाया गया था। रविवार को सेल्फी प्वॉइंट गायब दिखा। साफ किए गए स्थलों पर दोबारा कचरे के ढेर लगने लगे।
शहर के लाल डिग्गी वार्ड में महाकालेश्वर मंदिर के पास बनाया गया सेल्फी प्वॉइंट रविवार को गायब था। वहां छुट्टा मवेशियों का झुंड बैठा था। कुछ लोगों ने वहां कचरा भी डाल दिया। सिरवारा रोड पर इमली के पेड़ के पास साफ किया गया कूड़ा स्थल रविवार को पहले जैसा दिखा। वहां पर कचरे का ढेर जमा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को कोई सफाई कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें