फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 979 ग्राम पंचायतों में नहीं शुरू हुई नाले-नालियों की सफाई

Tue, 06 Jun 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
हलियापुर ग्राम पंचायत मेें सड़क पर बह रहा गंदा पानी। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बारिश का मौसम करीब आने के बाद भी ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान नहीं शुरू हो सका है। करीब 979 ग्राम पंचायतों में नाले-नालियां गंदगी व झाड़ियों से पटी हैं। सफाई के अभाव में बारिश में जलभराव व संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी है।
विज्ञापन



शासन ने नगर निकायों व ग्राम पंचायतों में बारिश के पहले नाले-नालियों की साफ-सफाई का निर्देश दिया है। नगर पालिका में सफाई अभियान दो दिन से शुरू हो गया लेकिन ग्राम पंचायतों में नाले-नालियों का सफाई का अभियान अभी तक शुरू नहीं हो सका है। ग्राम पंचायतों में नाले-नालियां झाड़ियों व गंदगी से पटी हैं। नाली का गंदा पानी सड़क व रास्ते से होकर बह रहा है।


बारिश का मौसम नजदीक आने के बाद भी ग्राम पंचायतों में सफाई के लिए अभी तक पंचायतराज विभाग की ओर से सफाई कर्मियों की टोली का गठन नहीं किया गया है। इस वजह से सफाई कार्य ठप चल रहा है। जल्द सफाई न होने से बरसात में ग्राम पंचायतों में जलभराव व संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी है।
विज्ञापन



नहीं हो पा रही गंदे पानी की निकासी
मोतिगरपुर विकास खंड क्षेत्र के मोतिगरपुर पटखौली गांव की नालियां गंदगी व झाड़ियों से ढक गई हैं। नाली से गांव के गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। अभी तक सफाई नहीं होने से बारिश में गांव का गंदा पानी गांव में ही फैलने के आसार बने हैं। यही हाल खरसड़ा, दियरा, हमजाबाद समेत अन्य ग्राम पंचायतों का भी है।


सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी
बल्दीराय विकास खंड क्षेत्र की हलियापुर ग्राम पंचायत में गंदगी से नालियां चोक हो गई हैं। गांव का गंदा पानी नाली से होते हुए सड़क पर बह रहा है। इंटरलॉकिंग मार्ग से लोग गंदे पानी से होकर आवाजाही कर रहे हैं। यही हाल अन्य ग्राम पंचायतों का भी है।



नहीं बनी सफाई कर्मियों की टोली
जिले में 14 विकास खंड और 979 ग्राम पंचायतें हैं। प्रत्येक वर्ष पंचायतराज विभाग की ओर से बारिश के पहले सफाई कर्मियों की टोली बनाकर सफाई कराई जाती रही। विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में सफाई के लिए अभी तक टोली बनाकर सफाई कार्य नहीं शुरू कराया गया है।



बारिश के पहले पूरा करा लिया जाएगा काम
जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य के लिए टोली बना दी गई है। प्रत्येक ब्लॉक में बनाई गई टोली ग्राम पंचायतवार रोस्टर तैयार कर सफाई कार्य करेगी। बारिश शुरू होने के पहले काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें