फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार को जोड़ने पहुंचे जेई व लाइनमैन से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ने पहुंचे अवर अभियंता और लाइनमैन के साथ कुछ लोग भिड़ गए। ग्रामीणों ने लाइनमैन को वहां से भगा दिया। इस घटना के बाद अभियंता और ग्रामीण थाने पहुंच गए। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करौंदीकलां क्षेत्र के टीपी नगरा विद्युत उपकेंद्र से प्राणनाथपुर, कमरपुर, असलाहुद्दीनपुर समेत पांच गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। चार दिन पूर्व हाईटेंशन लाइन का तार काट लिया गया था। इसकी वजह से प्राणनाथपुर, कमरपुर और असलाहुद्दीनपुर गांव की बिजली की आपूर्ति ठप हो गई थी। एसडीओ के आदेश पर सोमवार को अवर अभियंता सूरापुर उत्कल सिंह, लाइनमैन राजेश कुमार के साथ मगरसनकलां गांव पहुंचे थे। आरोप है कि गांव के राजपति पाल व उसके परिवार के लोग जेई से भिड़ गए। लाइनमैन को फटकार हटा दिया। विवाद बढ़ने पर जेई ने यूपी 112 को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस भी तार को नहीं जुड़वा सकी।
इसके बाद जेई, लाइनमैन और गांव के अन्य लोग करौंदीकलां थाने पहुंच गए। जेई की तहरीर पर पुलिस ने राजपति पाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। जेई ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का तार खुद राजपति पाल ने काटकर चुरा लिया है। वहीं राजपति ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का तार उसके घर से सटकर गया है। इसकी वजह से कोई हादसा हो सकता है, लिहाजा पोल को हटाकर लाइन खींची जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें