फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: औरंगाबाद रजबहा में 12 किलो का कछुआ देख सहमे बच्चे

विज्ञापन
औरंगाबाद रजबहा की सूखी माइनर के पास मिला कछुआ
विज्ञापन
अलीगंज (सुल्तानपुर)। क्षेत्र से निकली औरंगाबाद रजबहा में शनिवार को 12 किलो का कछुआ देख स्कूली बच्चे भयभीत हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कछुआ को पकड़कर जिला मुख्यालय स्थित सीताकुंड घाट पर गोमती नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन



ग्रामसभा रवनियां पश्चिम के पंडित का पुरवा के पास औरंगाबाद रजबहा में एक बड़ा कछुआ शनिवार को सुबह आठ बजे विद्यालय जाने वाले बच्चों ने देखा। बच्चों के शोर मचाने पर स्थानीय निवासी सोनू शुक्ल, सत्यप्रकाश शुक्ल, लक्ष्मण शुक्ल आदि ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कछुए को पकड़कर वन विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद वन विभाग के वन दरोगा दिवाकर प्रसाद पांडेय टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसका वजन 12 किलो के करीब है। बाजार में इसकी कीमत 20 से 25 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें