फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आज आएगी चरण पादुका रथयात्रा, स्वागत में सजा शहर

Thu, 18 Jan 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के सामने सड़क के गोले पर लगाया गया भगवा व जय श्री राम का संकेतक। - संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चित्रकूट से श्रीराम की चरण पादुका के साथ तीर्थ का जल लेकर अयोध्या जा रही रथयात्रा के प्रवेश करते ही जिले का दृश्य बदला सा नजर आएगा। साधु-संताें के स्वागत की तैयारियों में सीमा से लेकर शहर तक प्रशासन व संघ ने पलक-पांवड़े बिछा दिए हैं। राम धुन, शंख ध्वनि, ढोल-नगाड़ों के बीच श्रीराम के जयकारों से आसमान गुंजायमान हो जाएगा। गांव से लेकर शहर तक भगवान राम की भक्ति में लोगों को डुबाने की तैयारी अंतिम चरण में है। कार्यक्रम को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही।
विज्ञापन


साधु-संतों की रथयात्रा जिले की सीमा में दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रवेश करेगी। अमेठी बार्डर से जिले की सीमा प्रतापगंज में प्रवेश करते ही पुलिस चौकी के पास संघ, भाजपा के साथ ही साधु-संतों व बड़ी संख्या में अन्य लोग जोरदार स्वागत करते हुए अगुवानी करेंगे।

राम वनगमन मार्ग पर थोड़ा आगे बढ़ने पर अहिमाने में यात्रियों की भव्य आरती होगी। बीच-बीच में पड़ने वाले गांवों के लोग भी सड़क किनारे खड़े होकर स्वागत करेंगे। शहर में पयागीपुर के पास पहुंचते ही रथयात्रा का जोरदार स्वागत शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पयागीपुर चौराहे से लेकर राम नरेश त्रिपाठी सभागार तक सड़क के दोनों किनारों पर हजारों की संख्या में लोग खड़े नजर आएंगे। दोनों तरफ से यात्रियों पर फूल की बारिश करके ऐतिहासिक स्वागत करने की तैयारी है। सभागार में यात्रियों के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यात्रियों को बरातघर में रात्रि विश्राम कराने की व्यवस्था की गई है। अगले दिन 19 जनवरी की सुबह चरण पादुका रथयात्रा में शामिल लोग गोमती नदी के सीताकुंड घाट से जल लेकर अयोध्या की ओर रवाना होंगे। राम वनगमन मार्ग पर जिले की सीमा जमोली बार्डर तक यात्रियों का भव्य स्वागत करते हुए विदा किया जाएगा।

यात्रियों के स्वागत के लिए की गई तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में देर रात तक जुटा रहा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।



कदम-कदम पर रहेगी लंगर व चाय-पानी की व्यवस्था
चरण पादुका रथयात्रा में शामिल साधु-संतों व अन्य अतिथियों के स्वागत-सत्कार में राम वनगमन मार्ग की 30 ग्राम पंचायतों को सजाया गया है। मार्ग पर पड़ने वाले पंचायत भवनों, विद्यालय, ढाबों व पेट्रोल पंपों को सजाने के साथ प्रसाधन, चाय-पानी, कुछ देर विश्राम और लंगर की व्यवस्था की गई है। कुछ ढाबों पर यात्रियों के रात्रि में ठहरने के भी इंतजाम किए गए हैं। मार्ग पर लाइट लगवाने के साथ ही भवनों को आकर्षक दिखाने के लिए रंगाई-पुताई करा दी गई है।


बरात घर व धर्मशालमें की गई रात्रि विश्राम की व्यवस्था
जिले में प्रवेश के समय चरण पादुका रथयात्रा में करीब 80 लोगों के आने की उम्मीद है। प्रशासन के मुताबिक प्रवेश के बाद यह संख्या बढ़ सकती है। संख्या करीब 200 से 300 तक हो सकती है। अनुमान के तौर पर यात्रियों के रात्रि विश्राम के लिए बरात घर के साथ ही सीताकुंड स्थित एक धर्मशाला में व्यवस्था की गई है।


एसडीएम व सीओ को सौंपी गई सुरक्षा की जिम्मेदारी
रथयात्रियों की सुरक्षा में पुलिस व प्रशासन ने एक एसडीएम व एक सीओ को लगाया है। दाेनों अधिकारियों को अमेठी बार्डर से लेकर शहर तक सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। एडीएम प्रशासन स्वयं सुरक्षा व्यवस्था को परखते रहेंगे। बताया कि दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें