सुलतानपुर। मौरंग के अवैध परिवहन व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खनिज अधिकारी सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बिना रायल्टी के मौरंग लेकर जा रहे तीन ट्रकों का चालान कर एक ट्रक को सीज कर दिया। इन वाहनों का चालान करने के बाद जुर्माना भी वसूल किया गया।