सुल्तानपुर। बेटे के साथ टेंपो से घर लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। यह घटना कादीपुर क्षेत्र के अनंतपुर निवासी संतोष चतुर्वेदी की पत्नी संगीता के साथ हुई। संगीता शुक्रवार को अपने बेटे शिवम के साथ सूरापुर बाजार गई थीं। मां-बेटा बाजार से टेंपो पर बैठकर घर लौट रहे थे।
मंगरावा के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने टेंपो को ओवरटेक करते हुए किनारे बैठी संगीता के गले से सोने की चेन छीन ली। जब तक टेंपो सवार लोग कुछ समझते दोनों बदमाश फरार हो गए। सूचना के मिलते ही सूरापुर चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।