फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में दो महिलाओं की चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बझना में मेले में पहुंची दो महिलाओं की सोने की चेन बदमाश ले उड़े। पीड़ित महिलाओं की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस दो संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ कर रही है। क्षेत्र के मैधन गांव की रहने वाली विमला देवी पत्नी अच्छेलाल और हमजाबाद की शिव कुमारी पत्नी नरसिंह नारायण मंगलवार को बझना में लगने वाले मेले में पहुंची थी। मेले में उचक्कों ने दोनों महिलाओं के गले से सोने की चेन उड़ा दी। विमला और शिव कुमारी की सूचना पर पहुंची पुलिस मेले में घूम रही दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें