शादी में डांस करते पूर्व विधायक।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के पूरे बाघराय पंचवटी निवासी राहुल तिवारी की गत शुक्रवार को शादी दी। बरात लंभुआ क्षेत्र के पांडेयपुर गांव पहुंची थी। बरात में लंभुआ के पूर्व विधायक देवमणि दूबे भी शामिल हुए थे। द्वारचार के बाद शादी की रस्म संपन्न हो रही थी। इस बीच युवाओं के साथ भाजपा विधायक ने जमकर डांस किया। शनिवार को इसका वीडियो वायरल होने पर लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा।