फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतपाल कौर बनीं जिले की मुख्य विकास अधिकारी

विज्ञापन
सीडीओ अमृतपाल कौर। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वर्ष 2018 बैच की आईएएस अधिकारी अमृतपाल कौर को जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया है। वे अभी तक बस्ती जनपद में बतौर ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट कार्य कर रही थीं। पंजाब प्रदेश के गुरुदासपुर की मूल निवासी अमृतपाल कौर ने यूपीएससी परीक्षा में 44वां स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन

जिले के मौजूदा सीडीओ अतुल वत्स को शासन ने अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी है। मुख्य विकास अधिकारी के रूप में अतुल वत्स ने अपने करीब 26 माह के कार्यकाल में भदैंया विकास खंड के सकरसी में प्रदेश की पहली कड़कनाथ मुर्गा हैचरी का निर्माण कराया है। उसकी सफलता के बाद नौ अन्य विकास खंडों में हैचरी का निर्माण शुरू कराया गया है। लंभुआ के सखौलीकलां में कमल सरोवर का निर्माण भी उनकी उपलब्धियों में शामिल है। पिछले सप्ताह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कमल सरोवर का लोकार्पण किया था। स्थानांतरण के बाद अधिकारियों ने मिलकर उन्हें विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें