सुल्तानपुर। बॉक्सिंग दिवस पर शुक्रवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने बॉक्सिंग के 30 विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से चयनित खिलाड़ियों को मेडल पहनाते हुए सीडीओ ने उनकी हौसला आफजाई की। कहा कि बच्चे भविष्य में आगे बढ़कर देश में अपना नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राएं विभिन्न स्कूलों में पढ़ते हैं।