सुल्तानपुर। कादीपुर कोतवाली के सरैया कमौरा गांव के युवक ने कादीपुर विधायक व प्रधान के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर दी। विधायक समर्थक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सरैया कमौरा गांव निवासी देवी प्रसाद उपाध्याय कोतवाली कादीपुर में तहरीर दी है। आरोप है कि उनके गांव के राम आसरे उपाध्याय ने फेसबुक पर कादीपुर विधायक और ग्राम प्रधान विजय कुमार उपाध्याय के साथ ही पूर्व चौकी इंचार्ज सूरापुर गौरव अवस्थी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की है। उन्होंने आरोपी पर विधायक व अन्य लोगों की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मामले की जांच कर रहे दरोगा अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सूचना प्राैद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)