फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur : नोटों की गड्डी देने के मामले में सपा प्रत्याशी पर केस दर्ज, आयोग ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान

Fri, 12 Apr 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी के नोटों की गड्डियां बांटने के मामले का चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
भीम निषाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के सुल्तानपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी भीम निषाद का इसौली विधायक को नोटों की गड्डी देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है। इसकी जांच कराई गई। जांच में नोटों की गड्डी देने की बात पुष्ट भी हुई। एसडीएम बल्दीराय की आख्या पर नगर कोतवाली में सपा के लोकसभा प्रत्याशी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत शुक्रवार को केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सुल्तानपुर लोकसभा सीट के सपा प्रत्याशी भीम निषाद का खुलेआम नोटों की गड्डियां थमाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो पर एसडीएम बल्दीराय विदुषी सिंह ने चुनाव आयोग को आख्या दी। जांच में पाया गया कि 28 मार्च को रतनपुर टेंढुई मोड़ के पास भीम निषाद ने अस्थायी कार्यालय खोलने के लिए अनुमति मांंगी थी। इस स्थल से 100 मीटर के अंदर मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय रतनपुर स्थित होने के कारण अनुमति प्रदान नहीं की गई थी।

दोबारा भीम निषाद ने इसी स्थल पर इसी तिथि में नुक्कड़ सभा किए जाने की अनुमति मांगी थी। इसके लिए निर्धारित शर्तों के साथ नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी सदर ने अनुमति दी थी। वायरल वीडियो उसी स्थल का है। इस घटना के समय एफएसटी टीम प्रथम प्रभारी खंड विकास अधिकारी दूबेपुर राधेश्याम व एसआई अरविंद सिंह ड्यूटी पर थे। इस वायरल वीडियो में भीम निषाद की ओर से रुपये दिए जाने की बात प्रथमदृष्टया जांच अधिकारी ने पुष्ट की है। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उपनिरीक्षक अरविंद सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में सपा प्रत्याशी भीम निषाद के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें