धम्मौर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहृत करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी बेटी को गांव का ही युवक दो अन्य साथियों के साथ बहला-फुसला कर अपहृत कर ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चला। एसओ श्यामसुंदर ने बताया कि आरोपी युवक समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।