फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अपहरण मामले में बीमा एजेंटव एक अन्य पर केस

Mon, 03 Apr 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। छह दिनों से लापता किराना व्यवसायी के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। व्यवसायी का पता न चलने पर शनिवार को सैकड़ों व्यापारियों ने हाईवे जाम कर पटेल चौक पर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन




कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा में मंगलेश जायसवाल (42) किराना की दुकान चलाते हैं। 27 मार्च को वह क्षेत्र के कटसारी निवासी संतोष शर्मा के साथ घर से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कहीं भी उनका पता नही चला था। 28 मार्च को पिता प्यारेलाल जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।



पांच दिन बीत जाने के बाद भी मंगलेश का जब कुछ भी पता नहीं चला तो शनिवार को परिजनों के साथ ही सैकड़ों व्यापारियों ने हाईवे जाम कर पटेल चौक पर प्रदर्शन किया था। सीओ शिवम मिश्र ने दो दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया था।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने व्यवसायी मंगलेश की पत्नी उर्मिला की तहरीर पर बीमा एजेंट कटसारी निवासी संतोष शर्मा और गांधीनगर निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ अपहरण कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें