जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। दहेज उत्पीड़न के मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पति व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मेहइया गांव निवासी अशोक कुमार ने गोसाईगंज थाने में तहरीर दी है।
आरोप है कि उन्होंने करीब चार वर्ष पहले अपनी पुत्री अनुपम का विवाह गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अजीजपुर मिश्रौली गांव निवासी लवकेश से किया था। शादी के बाद से ही पति समेत अन्य ससुरालीजन दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार सुबह पति लवकेश, देवर प्रीतम, ससुर मदन लाल, सास रीता व ननद ने मिलकर उनकी पुत्री को मारापीटा। गोसाईगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप रावत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।