फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शादी का झांसा दे युवती से दुष्कर्म के मामले में केस

Fri, 05 Apr 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र लंभुआ के एक गांव की दलित युवती को शादी का झांसा देकर युवक उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने गर्भ गिराने के लिए दबाव बनाया। प्रतिरोध करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित युवती की मां की तहरीर पर आरोपी व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय युवती का जयपालपुर निवासी युवक तीरथ धुरिया के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पीड़िता का आरोप है कि तीरथ धुरिया ने उससे नाजायज संबंध भी बना लिए। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। युवती की मां ने जब आरोपित से बातचीत की तो उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली।
बुधवार को आरोपी गर्भ समाप्त करने के लिए पीड़ित युवती पर दबाव बनाने लगा। युवती के प्रतिरोध करने पर युवक व उसके दो अज्ञात साथियों ने जातिसूचक गाली दी। इसके साथ ही अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें