फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दहेज उत्पीड़न के मामले में मुकदमा

Tue, 09 Jan 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। दहेज उत्पीड़न के मामले में विवाहिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ रविवार को कादीपुर में केस दर्ज कराया। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते हैं। वे उससे व उसके घर वालों से दहेज की मांग कर रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र कादीपुर के गोपालपुर नमाजगढ़ निवासी राजकुमार शर्मा की पुत्री प्रिया भट्ट का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से 30 नवंबर 2019 को विनय शर्मा निवासी ग्राम पूराबक्श राय बड़ागांव ब्राहिमपुर थाना बडागांव (केदारनगर) टांडा अंबेडकरनगर के साथ हुआ था।

प्रिया का आरोप है कि ससुराल में कुछ दिन बीतने के बाद ही दहेज कम मिलने का उलाहना देकर पति विनय शर्मा, ससुर शारदा प्रसाद शर्मा, सास पुष्पा देवी, देवर प्रभाकर शर्मा व दिलीप शर्मा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। एतराज करने पर आरोपी उससे मारपीट किए थे।
विज्ञापन


ससुरालीजन निरंतर कार व 10 लाख रुपये के दहेज की मांग करने लगे। कादीपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें