सुल्तानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व दो अन्य के खिलाफ दायर मानहानि केस में शनिवार को तलबी बहस पर सुनवाई नहीं हो पाई। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 19 मार्च की तिथि नियत की है। यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल और विनय मालवीय के खिलाफ 22 फरवरी 2018 को कोर्ट में परिवाद दायर किया था। उनका का आरोप है कि गृहमंत्री अमित शाह ने 10 जून 2017 को छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आरोपी अजय जायसवाल और विनय मालवीय पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। (संवाद)