फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बच्चे की हत्या में शामिल चाचा के खिलाफ केस

Sun, 07 May 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बल्दीराय के गौरा बारामऊ गांव में गमगीन महिलाएं।
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। गौरा बारामऊ गांव में भतीजे की गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को बड़े भाई की तहरीर पर आरोपी चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन



बल्दीराय थाना क्षेत्र के गौराबारामऊ निवासी शिवा (12) की शुक्रवार सुबह घर के सामने चारपाई पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। घटना स्थल पर पहुंचा डॉग स्क्वायड बार-बार शिवा के चाचा सोनू के पास जाकर रुकता था। पुलिस ने संदेह के आधार पर सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।


पूछताछ में सोनू ने शिवा की गला घोंटकर हत्या की बात कुबूल की थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शिवा का शव शनिवार को घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शिवा के बड़े भाई कृष्ण कुमार और चाचा विजय ने शव को गांव के बाहर दफना दिया।
विज्ञापन



सीओ बल्दीराय रमेश ने बताया कि मृतक के भाई कृष्ण कुमार की तहरीर पर चाचा सोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें