फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बाद भी रात में चलता मिला पशु बाजार, सपा विधायक पर केस

विज्ञापन
सुल्तानपुर पशु बाजार में मौजूद पुलिस व खड़े वाहन। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंपी बीमारी को देखते हुए शासन की ओर से पशु बाजारों पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद भी शहर के पास पांचोपीरन में रविवार की रात पशु बाजार चलता पाया गया। सूचना पाकर पुलिस के साथ मौके पर एसडीएम पहुंचे तो बाजार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मामले में इसौली के सपा विधायक ताहिर खां समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उप जिलाधिकारी सदर के मुताबिक सपा विधायक ने प्रतिबंध के बावजूद पशु बाजार लगवाया था, पशु बाजार को बंद करा दिया गया है।
पिछले माह डीएम ने लंपी बीमारी को देखते हुए पशु बाजार व पशुओं की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगा दिया था। रोक के बाद भी रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे शहर से सटे पांचोपीरन में पशु बाजार संचालित होने की सूचना जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को मिली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर व सीओ सिटी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम गठित करते हुए तुरंत मौके पर भेजा। पुलिस के साथ एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक व सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में पशु मिले। बाजार में पशुओं की खरीद-फरोख्त चल रही थी।
भीड़ देखते हुए एसडीएम को मौके पर अतिरिक्त पुलिस बुलानी पड़ी। बड़ी संख्या में पुलिस के पहुंचते ही पशु बाजार में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने प्रतिबंध के बावजूद लगाए गए पशु बाजार को बंद कराने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने मशक्कत के बाद पशु बाजार में आए वाहनों समेत अन्य लोगों को खदेड़ दिया।
अधिकारियों की ओर से की गई छानबीन में पशु बाजार के आयोजन में सपा के इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खां समेत अन्य आरोपी पाए गए हैं। एसडीएम के निर्देश पर जिला पंचायत के सहायक राजस्व निरीक्षक विजय प्रकाश ने कोतवाली नगर में सपा विधायक मोहम्मद ताहिर खां व अब्दुल कादिर के खिलाफ लापरवाही, निषेधाज्ञा, महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया है। इसके साथ ही प्रतिबंध के बावजूद पशु बाजार लगवाने के मामले में पशु पालन विभाग की ओर से भी सपा विधायक समेत अन्य पर कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
उप जिलाधिकारी सदर चंद्रप्रकाश पाठक ने बताया कि विधायक ने प्रतिबंध के बावजूद पशु बाजार लगवाया था। शासन के आदेश के उल्लंघन के मामले में जिला पंचायत व पशुपालन विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है, अन्य कार्रवाई भी की जा रही है। टीम में पशुपालन विभाग व जिला पंचायत के भी अधिकारी रहे। एसडीएम सदर ने बताया कि छापे में शामिल अधिकारियों से रिपोर्ट ली जा रही है। प्रतिबंध के बावजूद संचालन पाया जाना शासनादेश का उल्लंघन है। जल्द ही रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
यहां लगने वाला पशु बाजार कई दशकों से यहां लगता आ रहा है। बाजार में पूर्व के समय में हर दिन एक हजार से अधिक दुधारू पशुओं की खरीद फरोख्त होती रही है। जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि शहर से सटे पांचोपीरन के नासिरगंज में पशु बाजार के संचालन का ठेका अब्दुल कादिर व ताहिर खां को दिया गया है।
संक्रामक बीमारी लंपी की वजह से जिलाधिकारी के निर्देश पर 24 अगस्त 2022 दोनों संचालकों को पत्र लिखकर पशु बाजार के आयोजन व खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद भी दो अक्तूबर की रात पशु बाजार संचालित होता पाया गया। पशु बाजार का संचालन पाए जाने पर ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें