जयसिंहपुर। लखनऊ-बलिया हाईवे पर बरौंसा स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम छह बजे एक कार ने बाइक सवार बखत का पूरा निवासी बाल कृष्ण शुक्ला (60) को पीछे से टक्कर मारकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी सरोज ने बताया कि उनके पति बरौंसा बाजार में सब्जी लेने के लिए निकले थे। लौटते समय अनियंत्रित कार ने पीछे से टक्कर मार दिया।
परिवार में पत्नी सरोज, बेटा मुकेश और दो बेटियां हैं। बरौंसा चौकी प्रभारी रामराज ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, कार की तलाश की जा रही है। संवाद