फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रांसपोर्टनगर और पकड़ी उपकेंद्रों की बढ़ेगी क्षमता

Sat, 06 Jul 2024 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। बिजली वितरण व्यवस्था के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए क्षेत्र के दो उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है। ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहे वितरण खंड प्रथम क्षेत्र के ट्रांसपोर्टनगर व लंभुआ वितरण खंड क्षेत्र के पकड़ी पावर हाउस की क्षमता वृद्धि की जा रही है। जल्द ही कार्य पूरा होने की उम्मीद है। क्षमता बढ़ने से करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग व अघोषित बिजली कटौती से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन




पयागीपुर चौराहे के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे के किनारे स्थित 33/11 केवी ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र की कुल क्षमता 25 केवीए है। यहां पर 10-10 केवीए के दो और पांच केवीए का एक ट्रांसफार्मर है। पांच केवीए के ट्रांसफार्मर से राजकीय मेडिकल कॉलेज (दूबेपुर) को आपूर्ति की जाती है। जबकि अन्य दोनों ट्रांसफार्मरों से सामान्य उपभोक्ताओं व दो औद्योगिक इकाइयों को बिजली दी जाती है।

शहर से सटे होने के कारण इस पावर हाउस के आसपास आबादी बहुत तेजी से बढ़ रही है। जिसके चलते उपकेंद्र पर भार लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में पीक ऑवर्स में दबाव बढ़ने पर आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। अवर अभियंता जियालाल का कहना है कि इस समस्या से निपटने के लिए उपकेंद्र में 10 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। जिसके बाद उपकेंद्र की कुल क्षमता 35 केवीए हो जाएगी और आपूर्ति निर्बाध तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन



उधर, जिले के दक्षिणी छोर पर प्रतापगढ़ रोड के किनारे स्थित 33/11 केवी पकड़ी सब स्टेशन पर भी क्षमता से अधिक भार है। लिहाजा इसकी क्षमता पांच से बढ़ाकर 15 केवीए की जा रही है। उपखंड अधिकारी लंभुआ मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि 10 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपकेंद्र पर आ गया है, जिसे शीघ्र ही लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें