फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरस्त 60 हजार ऑनलाइन आवेदनों की जांच शुरू

Mon, 22 Jun 2015 12:20 AM IST
सुल्तानुपर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर।  मई माह के पहले सप्ताह में निरस्त किए गए 60 हजार ऑनलाइन आवेदनों की फिर से जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। जुलाई मध्य तक इन आवेदकों की पात्रता का निर्धारण कर लिया जाएगा। प्रथम चरण की जांच में इन आवेदनों में भ्रामक तथ्यों के पाए जाने पर आपूर्ति विभाग ने यह कार्रवाई की थी।खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने के लिए शासन स्तर से ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। ऑफलाइन तरीके  से महज 80-90 हजार लोगों ने फॉर्म जांच अधिकारी, जन सुविधा केंद्र, लोकवाणी  केंद्र व आपूर्ति विभाग में जमा किए जबकि साढ़े चार लाख एपीएल, बीपीएल व अंत्योदय पात्रों ने ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई। फॉर्म की मियाद खत्म होने के बाद ऑनलाइन आवेदनों की इंटरनेट पर जांच की गई। जांच में 60 हजार से अधिक आवेदनों को भ्रामक तथ्य शामिल करने के लिए निरस्त कर दिया गया। डीएम के  आदेश पर आपूर्ति विभाग ने ब्लैक लिस्टेड किए गए आवेदनों की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। जुलाई 15 तक जांच प्रक्रिया पूरी करने का संबंधित पूर्ति  निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें