फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एक ग्राम प्रधान व तीन बीडीसी का उपचुनाव छह को

Thu, 17 Aug 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के खाली चल रहे पदों पर उपचुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले में छह सितंबर को एक प्रधान व तीन बीडीसी के चुनाव कराए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया।
विज्ञापन



जिले में खाली चल रहे भदैंया के संसारीपुर ग्राम प्रधान के पद पर छह सितंबर को चुनाव कराया जाएगा। इसी तिथि को दोस्तपुर के 11 नंबर, भदैंया के 11 व लंभुआ के 23 नंबर वार्ड समेत 11 विकास खंडों में 39 ग्राम पंचायत सदस्यों का उपचुनाव कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है।


जारी कार्यक्रम के मुताबिक 22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 23 को जांच, 24 को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। छह सितंबर को चुनाव व आठ सितंबर को मतगणना कराई जाएगी। सभी कार्य संबंधित ब्लॉकों से कराए जाएंगे। उपचुनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें