फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रतनपुर से जिला मुख्यालय के लिए बस शुरू

Fri, 28 Jul 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय जाने और आने के लिए शुक्रवार को रोडवेज की बस मिल गई। विधायक और एआरएम ने रतनपुर से हरी झंडी दिखाकर बस रवाना की।
विज्ञापन

एआरएम नागेंद्र पांडेय ने कहा कि बस प्रतिदिन सुबह साढ़े सात बजे रतनपुर से रवाना होगी। यह राहुलनगर, दोस्तपुर, ढेमा, बेलवाले व मोतिगरपुर होते हुए जिला मुख्यालय करीब साढ़े नौ बजे पहुंचेगी। शाम छह बजे मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टेशन से मोतिगरपुर, बेलवारे, ढेमा, दोस्तपुर व राहुलनगर होते हुए रतनपुर रात आठ बजे पहुंचेगी। विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि जल्द ही एक बस अखंडनगर के पूर्वी छोर बेलावाई धाम से जिला मुख्यालय होते हुए प्रयागराज व लखनऊ के लिए और दूसरी बस जलालपुर-अंबेडकरनगर से कुंदाभैरोपुर के लिए भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें