फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कटका-हलियापुर मार्ग पर बस सेवा शुरू

Mon, 11 Dec 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी परिवहन निगम की नई बस सेवा सुल्तानपुर वाया कटका से हलियापुर मार्ग पर शनिवार से शुरू हो गई। इस मार्ग पर बस सेवा का ट्रायल एक महीने किया जाएगा। इस बस सेवा से महीने भर में प्राप्त राजस्व की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद निगम अधिकारी आगे बस चलाने को लेकर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन



निगम मुख्यालय के निर्देश पर स्टेशन इंचार्ज व एटीआई ने शुक्रवार को कटका, शंकरगढ़, मायंग व हलियापुर जाकर सर्वे किया था। बस स्टेशन से हलियापुर मार्ग पर बस संचालन को लेकर पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने यूपी परिवहन निगम को इसी साल मार्च में पत्र भेजा था।


इस मार्ग पर कटका से धनपतगंज मोड़ तक करीब 10 किलोमीटर सड़क खराब होने के कारण जिले के निगम अधिकारी बस सेवा शुरू करने से बचते रहे थे लेकिन मुख्यालय के निर्देश पर शनिवार को बस सेवा शुरू हुई। निगम अधिकारी एक महीने तक इस रूट पर बस संचालन का ट्रायल करेंगे।
विज्ञापन


पहले भी इस मार्ग पर कई बार बस सेवा शुरू की गई थी लेकिन सड़क खराब होने के कारण निगम को घाटा हुआ था। इस कारण बस सेवा बंद कर दी गई थी। शनिवार से इस मार्ग पर निगम की बस रोजाना दो फेरे लगा रही है। कटका से मायंग तक करीब 10 किमी के सफर में एक घंटे का समय लग रहा है।

यात्री बस के बजाए ई-रिक्शा से सफर करना मुनासिब समझते हैं। ई-रिक्शा खराब मुख्य मार्ग से न जाकर गांवों से होकर मायंग पहुंचता है। शंकरगढ़ के समर बहादुर यादव का कहना है कि बस पहले भी कई बार चलाई गई थी लेकिन बाद में बंद कर दी। सड़क खराब है, इसलिए लोग ई-रिक्शा से मायंग तक का सफर करते हैं।


शनिवार को बस के एक फेरे में कुल आमदनी 500 रुपये रही। एआरएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि इस मार्ग के खराब होने के कारण निगम को राजस्व का नुकसान होता रहा है। इस कारण हलियापुर के लिए बस संचालन नहीं किया जा रहा था। मुख्यालय के निर्देश पर एक महीने तक बस सेवा का ट्रायल किया जा रहा है। इसके बाद समीक्षा की जाएगी कि बस संचालित की जाए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें