जयसिंहपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सबई गांव के पास मंगलवार सुबह दिल्ली से बिहार जा रही प्राइवेट बस खराब हो गई। यात्रियों को करीब 10 घंटे तक एक्सप्रेसवे पर रुकना पड़ा। जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों ने बताया कि बस सोमवार देर शाम दिल्ली से बिहार के दरभंगा जाने के लिए निकली थी। भोर तीन बजे बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सबई गांव के पास खराब हो गई। चालक ने मिस्त्री की तलाश कर बस में आई कमी को दूर कराया। करीब 10 घंटे बाद दोपहर एक बजे बस रवाना हुई। बस के चालू होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि तकनीकी कमी को दूर कर बस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। (संवाद)