दूबेपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र जयसिंहपुर के बगिया चौराहा (मुइली) गांव के मूल निवासी अधिवक्ता चंद्रभान तिवारी परिवार के साथ पयागीपुर में रहते हैं। उनका छोटा बेटा उत्कर्ष (25) गाजियाबाद में बीटेक कर रहा था। दो दिन पहले ही वह घर आया था। उसके बड़े भाई हर्ष ने बताया कि शुक्रवार रात वह सो गया था।
भोर में मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात मां प्रभावती से कहकर घर से निकला था। काफी तक नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद उसका शव अहिमाने गांव में बैजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास क्षत-विक्षत हालत में पड़ा हुआ मिला। प्रतापगंज पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।