फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केबल कटने से बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा ध्वस्त

Mon, 03 Apr 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ मार्ग पर रविवार की शाम एनटीआर का केबल कट जाने से बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा पूरी तरह ध्वस्त हो गई। एसडीओ की टीम फाल्ट ठीक करने में जुटी रही लेकिन रात साढ़े आठ बजे तक फाल्ट ठीक नहीं हो सका है।
विज्ञापन





रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा अचानक बंद हो गई। इसके बाद विभाग के लोग फाल्ट ढूंढने में व्यस्त हो गए। देर शाम पता चला कि लखनऊ मार्ग पर एनटीआर का केबल कट गया है। स्थान का पता लगते ही एसडीओ राजेश मौर्या पूरी टीम के साथ मौके पर रवाना हो गए।



रात साढ़े आठ बजे तक फाल्ट ठीक नहीं हो सका। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही फाल्ट ठीक कर लिया जाएगा। बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा बंद होने से करीब ढाई हजार उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें