फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

Sun, 25 Jun 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सजमपुर में रविवार दोपहर तालाब में नहाने गए सगे भाई-बहन गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल सीएचसी पहुंचाया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी। इसका विरोध करते हुए परिजन शव लेकर घर चले गए। परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



अखंडनगर थाना क्षेत्र के सजमपुर निवासी संजय राजभर की पुत्री मुस्कान (8) व पुत्र वीर (6) रविवार दोपहर दो बजे के करीब घर से निकले थे। उनके घर के बगल में एक तालाब है जिसमें दोनों नहाने लगे। अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया।


इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर संजय व उसके परिजन भी पहुंच गए। तालाब में पानी अधिक होने से दोनों को खोजने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में जाल डालकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन



आननफानन दोनों को सीएचसी अखंडनगर ले जाया गया। वहां डॉ. बलराम ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो बच्चों की मौत की सूचना लगते ही अखंडनगर थाने की पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराने का प्रयास शुरू किया। परिजन पोस्टमॉर्टम का विरोध करते हुए दोनों का शव लेकर घर चले गए। गांव में हीअंतिम संस्कार कर दिया गया।




परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सजमपुर गांव निवासी संजय की दो ही संतानें थीं। संजय मजदूरी कर व टेंपो चलाकर परिवार का गुजर-बसर करता है। बड़ी बेटी मुस्कान व छोटा पुत्र वीर हमेशा साथ-साथ खेलते थे। रविवार दोपहर जब वे दोनों घर से निकले तो परिजनों को लगा कि वे कुछ ही देर में लौट आएंगे। दोनों के तालाब में डूबने की सूचना पहुंची तो घर वाले अवाक रह गए। दोनों बच्चों की मौत से संजय के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां किरन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें