फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कार के तोड़े शीशे, धमकी का आरोप

Sat, 10 Jan 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर कोतवाली के पल्टन बाजार में बीती रात कुछ लोगों ने एक दुकान पर हमला कर दिया। दो कार के शीशे तोड़ दिए और धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़ित उमर फारुक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की शाम सात बजे धरहा निवासी एक युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ उनकी दुकान में घुस आया। गाली-गलौज करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की। आसपास के लोगों ने विरोध किया, तो हमलावरों ने उनकी दो कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। दहशत फैलाने के लिए तमंचे से फायर भी किया। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है,मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें