फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: करंट की चपेट में आकर बालक की मौत

Fri, 11 Sep 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार के मझारी भंडरा गांव में शुक्रवार देर शाम फूलचंद यादव का पुत्र सुंदरम (10) टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुंदरम अपने चार भाइयों शिवम, रंगोली और रवि में तीसरे नंबर पर था। उसकी दो बहनें रूबी और खुशी भी हैं। रूबी विवाहित है। इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि उन्हें अभी तक घटना की सूचना नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें