भदैंया (सुलतानपुर)। थाना क्षेत्र गोसाईगंज के टांटियानगर स्थित गोमती पुल से बृहस्पतिवार को नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव शनिवार को एसडीआरएफ टीम ने तलाशकर बरुई घाट से निकाल लिया। स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ टीम दो दिन से युवक की तलाश में जुटी थी। चांदपुर सैदोपट्टी निवासी खुशीराम यादव (30) बृहस्पतिवार दोपहर टांटियानगर के पुल से गोमती नदी में कूद गया था। कोतवाली देहात प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।