फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर भाजपाइयों ने शुरू किया सेवा पखवाड़ा

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में मौजूद भाजपाई। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से जिला अस्पताल व गोमती हॉस्पिटल में रक्तदान किया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय व डीएम रवीश गुप्ता ने रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दोनों जगहों पर 323 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करके पीएम की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि पीएम मोदी एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार कर रहे हैं। सेवा पखवाड़ा दो अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान पार्टी की ओर से विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, प्रदीप शुक्ला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, सर्वेश मिश्र, सुधांशु सिंह समेत कई लोगों ने रक्तदान किया। पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में प्रशासन की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों, उपलब्धियों की जानकारी दी गई। लोगों को प्रचार साहित्य भी दिया गया। इस मौके पर विधायक सीताराम वर्मा, डॉ. एमपी सिंह, रामचंद्र मिश्र, बबिता तिवारी, आनंद द्विवेदी, इंद्रदेव मिश्र, विजय त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें