कादीपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के अमरेथू डड़िया निवासी सभाजीत का पुत्र पिंकू (30) शुक्रवार शाम बाइक से मुड़िला बाजार से घर की ओर आ रहा था। गांव के पास पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (संवाद)