सेमरी बाजार। जयसिंहपुर के टांडा-बांदा हाईवे पर पीढ़ी टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार शाम छह बजे खड़े ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक घुस गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे पारा दुबेपुर निवासी संजय (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक संजय चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)