फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बीडीओ दफ्तर पर गिरा बरगद का बड़ा पेड़, छत में आई दरार

Fri, 23 Aug 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। ब्लाॅक मुख्यालय परिसर में लगा वर्षों पुराना बरगद का पेड़ शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान धराशायी हो गया। पेड़ गिरने की आवाज से दहशत फैल गई और मौके पर खलबली मच गई। पेड़ से खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के दफ्तर की छत में दरार आ गई। गनीमत रही कि जब पेड़ गिरा तो आसपास लोग नहीं थे। लिहाजा हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन




विकास खंड कार्यालय भवन के ठीक सामने मौजूद बड़ा वट वृक्ष दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक गिर गया। पेड़ का आधा हिस्सा उत्तर दिशा में स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय की दीवार पर और बाकी दक्षिणी दिशा में मौजूद परिसर की बाउंड्रीवॉल पर जा गिरा। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर कर्मचारी कार्यालय से बाहर आ गए। कुछ ही देर में मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने कहा कि वह पुलिस भर्ती परीक्षा ड्यूटी पर हैं। इसलिए उन्हें पेड़ गिरने से हुए नुकसान के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि भवन पर गिरे पेड़ को काट कर हटाने का काम तत्काल शुरू करा दिया गया। क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत भी शीघ्र कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें