फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेथल हाउस ने चैंपियन ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Sun, 05 Nov 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बल्दीराय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी ​खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। तहसील क्षेत्र के सेंट जॉन्स कान्वेंट स्कूल गनापुर में तीन दिन से चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। इसमें नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन



रिले रेस, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, फुटबॉल, लंबीकूद, ऊंची कूद व बॉलीबाल आदि खेल हुए। फाइनल में बेथल हाउस ने 585 अंक हासिल कर चैंपियन ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। रिको हाउस 540 अंक हासिल कर उपविजेता रहा। विजेता प्रतिभागियों को जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने पुरस्कार देकर उत्साहित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य शिवम श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, ज्योति दूबे, विनोद कुमार त्रिपाठी, प्रांजलि पाठक व गुलिस्ता आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें