सुल्तानपुर। केएनआईपीएसएस स्वायत्तशासी व्यवस्था में संचालित बीबीए द्वितीय ,चतुर्थ व छठवें सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम घोषित हो गया है। संस्थान परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षाफल सत्र 2025-26 की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों का घोषित हुआ है। संबंधित छात्र व छात्राएं संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना जन्म तिथि व अनुक्रमांक अंकित कर अंकतालिका डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह ने इन कक्षाओं के उत्तीर्ण छात्र व छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद