फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कल से बैंकों में रहेगी दो दिवसीय हड़ताल

Sat, 17 Jun 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बड़ौदा यूपी बैंक में नई भर्ती की मांग को लेकर 19 व 20 जून को हड़ताल रहेगी। बड़ौदा यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन और ऑफीसर्स एसोसिएशन के महामंत्री रामकृष्ण पांडेय व कामरेड सुरेश श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ौदा यूपी बैंक की सभी शाखाओं में सोमवार व मंगलवार को पूरी तरह से हड़ताल रहेगी। बैंक शाखाओं के समक्ष धरना और विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन



ज्वाइंट फोरम बीओबी स्पॉन्सर्ड आरआरबी यूनियंस के संयोजक शिवकरन द्विवेदी ने बताया कि जिले में बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की लगभग 79 शाखाएं संचालित हैं। इन सभी शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें